बराहे रास्त मुलाक़ात को ज़माना हुआ
वह शहर छोड़ के जाना तो कब से चाहता था
यह नौकरी का बुलावा तो एक बहाना हुआ
ख़ुदा करे तेरी आँखें हमेशा हँसती रहें
ये आँखें जिनको कभी दुःख का हौंसला न हुआ
कनारे सहने चमन सब्ज़ बेल के नीचे
वह रोज़ सुबह का मिलना तो अब फ़साना हुआ
मैं सोंचती हूँ कि मुझमे कमी थी किस शै की
कि सब का होके रहा वह, बस एक मेरा न हुआ
किसे बुलातीं हैं आँगन की चम्पई शामें
कि वह अब नए घर में भी पुराना हुआ
धनक के रंग में साड़ी तो रंग ली मैंने
और अब ये दुःख कि पहन कर किसे दिखाना हुआ
मैं अपने कानों में बेले के फूल क्यूँ पहनूँ
ज़बाने रंग से किसको मुझे बुलाना हुआ
- परवीन शाकिर






