मोहब्बत जब लहू बन कर
रगों में सरसराये तो
कोई भूला हुआ चेहरा
अचानक याद आये तो
क़दम मुश्किल से उठते हों
इरादा डगमगाए तो
कोई मद्धम से लहजे में
तुम्हे वापिस बुलाये तो
ठहर जाना, समझ लेना
कि अब वापिस पलटने का
अमल आग़ाज़ होता है
कभी तन्हाइयों का दर्द
आँखों में समाये तो
कोई लम्हा गुज़िश्ता चाहतों का
जब सताये तो
किसी की याद में रोना
तुम्हे भी खूब आये तो
अगर तुमसे तुम्हारा दिल
किसी दिन रूठ जाये तो
ठहर जाना, समझ लेना
कि अब वापिस पलटने का
अमल आग़ाज़ होता है
कभी अनहोनियों का डर
परिंदों को उड़ाये तो
हवा जब पेड़ से एक ज़र्द सा पत्ता गिराए तो
ठहर जाना, समझ लेना कि
अब वापिस पलटने का अमल आगाज़ होता है
-अनजान
प्रस्तुति : लोरी अली


![[hyacinths4.jpg]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg1a3Bv5Vj1WohH4S854FIJmZHY-mx2TLNKceWMyilivQCzZv-UmhAkv9vI5_XxxexTZRFUyTejJBQjRV3fC_aaOR2I9HPLYyZLlsJFkLQApqyuo2NjBzblp-F-qkBrGNr1OoHXoWS2vHr3/s320/hyacinths4.jpg)

